फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले जमकर लाठी-डंडे

Wed, 02 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी मोहम्मद इलियास व पड़ोसी आमिर के बच्चों के बीच सोमवार की रात विवाद हुआ था। दोनों परिवार के लोगों ने एक-दूसरे से गालीगलौज की थी। इसी को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। वे एक दूसरे को मारने-पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

लोगों ने किसी तरह बीच- बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मारपीट में एक पक्ष से इलियास (52), पत्नी परवीन बेगम (50), पुत्र मोहम्मद इरशाद (22), बेटी रुबीना (25), भयाहू आसमा बेगम (21) व दूसरे पक्ष से डड्डू (32), पप्पी (35) और शायरा (28) घायल हो गए। दोनों पक्षों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करते हुए । इलियास व डड्डू को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें