फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में निकाला जुलूस

Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में सोमवार को शहर में जुलूस निकाला गया। बाबागंज से निकले जुलूस में शामिल व्यापारियों के साथ लोग हाथ में नारे लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर शहर के लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शांति में शामिल युवा और व्यापारी हाथ में देश प्रेम से ओत-प्रोत नारे लिखे दफ्तियां लेकर चल रहे थे।  जुलूस बाबागंज से निकलकर कचहरी में एसडीएम सदर को ज्ञापन देने के बाद समाप्त हुआ। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में राष्ट्रविरोधी तत्वों को शिक्षण संस्थानों से दूर रखने की मांग की गई।

इस मौके पर रवि गुप्ता, घनश्याम उमरवैश्य, पवन कौशल, राहुल सिंह, वरुण सिंह, सूर्य प्रकाश गुप्ता, रामकृष्ण, कार्तिक ठाकुर, अजय गुप्ता, बृजेश प्रजापति, सुधीर पांडेय, शिवेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, राहुल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर, भारत स्वाभिमान ट्र्स्ट ने छात्रों के राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने पर निंदा व्यक्त की है। मंडल प्रभारी दुर्गेश सिंह ने भारत सरकार से देशद्रोहियों के खिलाफ सख्ती से निपटने की मांग की है। इस मौके  पर डॉ. आरके सिंह, गोविंद, सजनलाल, नरसिंह बहादुुर, प्रवीण कुमार, हलधर , दिनेश, कृष्ण कुमार, गिरजाशंकर, इंद्रभान और यजुवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें