फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर के प्राइमरी स्कूल में मिला लूटा गया धान

Sat, 13 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा से दिल्ली के लिए बासमती धान लादकर जा रहे ट्रक चालक को मारपीट कर बदमाशों ने धान लूट लिया था। अगई मोड़ पर बदमाशों के चंगुल से छूटा चालक जान बचाकर अपने मालिक के पास पहुंचा। मामले की जानकारी के बाद ट्रक मालिक संग चालक लालगंज पहुंचा और ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से लूटे गए धान तक पहुंच गया। लूटा गया धान प्राइमरी स्कूल के अतिरिक्त कक्ष से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जनपद इलाहाबाद के मऊआइमा से 8/9 फरवरी की रात एक ट्रक बासमती धान लादकर दिल्ली के निकला। लालगंज कोतवाली के लीलापुर के करीब बदमाशों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। चालक मोहम्मद रईस को मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद अनजान जगह ट्रक ले जाकर धान उतार लिया। बाद में खाली ट्रक समेत चालक को अगई मोड़ के करीब छोड़ दिया। चालक ने मालिक को मामले से अवगत कराया। शनिवार को ट्रक मालिक लालगंज कोतवाली पहुंचा। उसने ट्रक ले जाने वाले स्थानों की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। उसकी लोकेशन नारायणपुर में मुमताज के राइसमिल के पास पर मिल रही है।

 लालगंज के प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने राइसमिल पर छापा मारा। पूछताछ के बाद पता चला कि करीब के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में लूटा गया धान रखा हुआ है। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक अमित पांडेय को फोन किया, लेकिन घंटी जाने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। स्कूल से पुलिस ने लूटा गया धान व नारायणपुर निवासी अमित पांडेय के मकान से भी धान व चावल बरामद किया। लालगंज के प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लूटे गए 209 बोरी धान में से 70 बोरी धान व 60 बोरी चावल बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें