फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा में मजदूरों को मुर्गा बनाकर

Sun, 28 Jun 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोहारन का पुरवा गांव में शनिवार की शाम मिट्टी खोदकर खेत बराबर कर रहे मजदूरों को एसआई के साथ पहुंचे छह पुलिसकर्मियों ने मुर्गा बनाकर पीटा। उनके ट्रैक्टर के पहियों की हवा निकाल दी। दूसरे दिन पीड़ित राजाभैया के पास पहुंच गए। उनके निर्देश पर एसपी ने दरोगा समेत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पीड़ितों का देर शाम मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


कोहारन का पुरवा गांव के शर्मा सरोज के खेत में मिट्टी निकालने का काम चल रहा था। जेसीबी से अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए मिट्टी निकाली जा रही थी और साथ ही खेत भी बराबर किया जा रहा था। देर रात 11 बजे मानिकपुर थाने से एसआई रामअधार के साथ ही करीब आधा दर्जन कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालकों और मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान सभी को मुर्गा बना दिया गया और डंडे से उनकी पिटाई की गई। पुलिसवालों ने ट्रैक्टर और जेसीबी की हवा निकाल दी। एसआई ने खेत मालिक से कहा कि उन्हें खोदाई की सूचना क्यों नहीं दी गई।

पीड़ितों का कहना है कि इसके बाद भी उन्हें लगातार धमकियां दी जाती रहीं। ट्रैक्टर कहीं जा न पाने के कारण सारे मजदूर और ड्राइवर रात में खेत में ही पड़े रहे। दूसरे दिन सभी पीड़ित खाद्य रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के पास उनकी कोठी पर पहुंच गए। इसके बाद राजा भैया ने एसपी को आरोपी दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर मानिकपुर थाने में खेत मालिक शर्मा सरोज की तहरीर पर एसआई रामअधार, कांस्टेबल गामा यादव, कृष्णानंद, मुन्नू गौड़ के साथ ही तीन अन्य पर एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, धमकी देने और गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मारपीट में शर्मा सरोज की आंख पर गंभीर चोट आई है। सीओ कवींद्र नारायण मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही नामित आरोपियों में से चार को निलंबित कर उन्हें पुलिस लाइन के लिए रवाना कर दिया गया है। साथ ही पीड़ितों का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें