बाराबंकी। जेल में बंद लूट के आरोपी की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत किए जाने की बात कही है। पुलिस ने बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जैदपुर कस्बा व थाना के मोहल्ला राजा कटरा निवासी विजय बाबा (36) पुत्र सियाराम को ट्रक लूट के एक मामले में 29 जनवरी 2015 को जैदपुर पुलिस ने जेल भेजा था। जेल मेें निरुद्ध बंदी की रविवार सुबह करीब दस बजे अचानक तबियत ब