फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने युवतियों और उनके भाइयों को पीटा

Sat, 13 Jun 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की रहने वाली दो चचेरी बहनें शुक्रवार को अपने भाइयों के साथ साइकिल से बाजार जा रही थीं। दूधनाथपुर गांव के पास चार युवक साइकिल रोककर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवतियों के साथ उनके भाइयों को पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के रोहित (15) व उसका चचेरा भाई रविन्द्र (16) दिल्ली में रहते हैं। दोनों भाई तीन दिन पहले घर आए। शुक्रवार की शाम दोनों साइकिल पर अपनी बहनों को बैठाकर समसेरगंज बाजार कपड़ा खरीदने जा रहे थे। आरोप है कि दूधनाथपुर के पास गांव के ही चार लोगों ने उनकी साइकिल रोक लिया और युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने रोहित, रविन्द्र और दोनों बहनों को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें