फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एटीएम के अंदर युवक से लूटे 15 हजार

Thu, 28 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जंगलराज हो गया है। पुलिस अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। बदमाशों ने एटीएम के भीतर युवक से 15 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। लोग पीड़ित के साथ हंगामा करने लगे। हाईवे पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पीड़ित को कोतवाली ले आई। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा निवासी शिव बहादुर सिंह गुरुवार को अपने पुत्र प्रवीण के साथ बाइक से सदर बाजार आया। उसे बाजार से सामान खरीदना था। इसलिए अजीत नगर स्थित केनरा बैंक के एटीएम से वह रुपये निकालने लगा। इस बीच दो युवक बाइक से पहुंचे। एक युवक ने एटीएम में प्रवेश करते ही मशीन पर हाथ रख दिया। इसे लेकर दोनों में कुछ बातें भी हुईं।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही रुपये एटीएम से निकले, युवक उन्हें छीनकर भागने लगा। रुपये लेकर भागे बाइकर्स बदमाश का शिव बहादुर ने पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सका। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश कुछ दूरी पर हाईस्कूल की पुस्तकें फेंककर आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना को लेकर नागरिक आक्रोशित हो गए। इसके चलते इलाहाबाद-वाराणसी राजमार्ग पर जाम लगने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसआई बालकृष्ण शुक्ल मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद वाहन चेकिंग शुरू कराई, लेकिन बाइकर्स बदमाश हाथ नहीं आए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, मगर देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें