फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानगंज बाजार में वकील पर हमला

Tue, 29 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में अधिवक्ता पर गंाव के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है हमलावर उनकी अंगूठी व रुपये भी छीन ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर कला निवासी रामगोपाल यादव लालगंज तहसील में प्रेक्टिस करते हैं। वह सोमवार को तहसील से लौटकर दीवानगंज बाजार में चंदन मिश्र की दुकान पर बैठकर मुवक्किल से बातचीत कर रहे थे। इस बीच गांव के ही कई लोग पहुंचे और गालीगलौज के साथ मारने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर किसी की नहीं सुन रहे थे। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। अधिवक्ता रामगोपाल यादव का आरोप है कि हमलावर उनकी अंगूठी व तीन हजार रुपये भी लूट ले गए। शिकायत के बाद पुलिस केवल एनसीआर लिख रही थी। इसके चलते मंगलवार को पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश के बाद सांगीपुर पुलिस अधिवक्ता के हमलावरों की खोज करने लगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें