फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चोरों ने दी चुनौती

Fri, 26 Dec 2014 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने शहर से पांच बाइक उड़ा दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस चौकसी की पोल खोल दी। उस पर भी तुर्रा ये कि तीन मामलों में ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव के आदेश का मातहतों पर कोई असर नहीं हो रहा है। एसपी ने ठंड में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए गश्त तेज करने के साथ ही वाहन चेकिंग का आदेश दिया है लेकिन मातहत अपने अधिकारियों के आदेश को अनसुना कर दे रहे हैं।

 जिसका नतीजा है कि गुरुवार शाम से लेकर रात तक शहर से पांच बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी अजय प्रताप सिंह गुरुवार की शाम सदर तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम आया था। चोरों ने उसकी बाइक उड़ा दी। काफी तलाश के बाद भी उसकी बाइक नहीं मिली। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस चौकी के करीब गैस एजेंसी के कर्मचारी विनोद कुमार पांडेय निवासी अष्टभुजानगर की बाइक भी चोरों ने पार कर दी। पूरे भैया निवासी विक्रांत त्रिपाठी शुक्रवार की रात बाबागंज स्थित रामेश्वरम मार्केट आया था। यहां चोरों ने उसकी बाइक उड़ा दी। गुरुवार को दिन में स्टेशन के पोर्टिको और एक महिला अस्पताल के करीब से चोरों ने बाइक उड़ा दी। पुलिस ने तीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज किया है। सीओ सिटी एमपी सलोनिया का रटारटाया जवाब रहा, चोरों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें