फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर महिला ने दी जान

Thu, 16 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से तंग महिला ने आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। मानधाता थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी सूरज शर्मा का विवाह छह वर्ष पहले पूरे गोसाई निवासी पांडेय शर्मा की पुत्री मोनी शर्मा (25) के साथ हुआ था। शादी के बाद उनका दांपत्य जीवन सुखमय चल रहा था। सूरज इलाहाबाद में रहकर परिवार के गुजर बसर के लिए प्राइवेट काम करता है। ग्रामीणों की मानें तो मोनी और घर के दूसरे सदस्यों से अनबन की खबर पर बुधवार को सूरज घर आया। वह सबके साथ बैठकर बातें करने लगा। इसे लेकर सभी के बीच कुछ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


 बताते हैं कि जैसे ही परिवार के दूसरे सदस्य कमरे से बाहर निकले  उसी बीच मौका पाकर मोनी ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। यह देख उसका चार वर्षीय बेटा सूर्यांश शोर मचाते हुए भागा। शोर सुनकर सूरज और परिवार के अन्य लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी मोनी को लेकर परिजन एसआरएन पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रियाज अहमद ने बताया कि इस प्रकरण में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें