फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के घर तोड़फोड़, बवाल

Thu, 16 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को भगाने के आरोपी की मदद का आरोप लगाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य डुहिया अभिषेक मिश्र के घर गुरुवार की रात पचास से अधिक लोगों ने धावा बोल दिया। तोड़फोड़ के साथ ही लोगों को दौड़ाकर पीटा। बवाल की खबर मिलने पर इलाकाई पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। घटना के बाद पड़ोस के दो गांवों के बीच तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया का एक युवक पड़ोस के गांव की एक किशोरी को पिछले दिनों भगा ले गया था। पुलिस ने बुधवार को किशोरी को खोज निकाला। इस मामले में लड़की के गांव के लोगों का आरोप है कि किशोरी को भगाने वाले युवक की मदद वहां के क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिवार के लोग कर रहे हैं। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पचास से अधिक लोगों ने बीडीसी सदस्य अभिषेक मिश्र के घर धावा बोल दिया। मकान के बाहर तोड़फोड़ करने के साथ ही वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

आरोप है कि जो भी सामने आया उसे हमलावरों ने दौड़ाकर मारापीटा। करीब पंद्रह मिनट तक अराजकता का माहौल बना रहा। इस बीच पुलिस के वाहन का हूटर सुनकर हमलावर वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद आरोपियों की तलाश करने लगी। तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बाबत सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि बवाल करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें