फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने बाद पकड़ा गया मां का हत्यारोपी

Mon, 09 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही मां को मारने के बाद दफन करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने नौ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के मंडल भासों गांव निवासी पिंटू सरोज ने 18 जुलाई 2015 की रात आशनाई के चक्कर में अपनी ही मां को मार दिया था। यही नहीं उसने मां के शव को छुपाने के लिए घर मेें गड्ढा खोदकर दफन करने का प्रयास किया था। इस प्रयास में वह सफल भी हो जाता, लेकिन इस दौरान उसका छोटा भाई मौके पर पहुंच गया था। उसे देखते ही वह उसे भी मारने दौड़ा, लेकिन वह भाग निकला था। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो पिंटू भाग गया था। इस मामले में पुलिस ने पिंटू पर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। सोमवार को उसकी लोकेशन पुलिस को मिली तो बाघराय एसओ ने दलबल के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके गिरफ्तार होते ही एक बार फिर से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें