फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली के कपूर चौराहे के पास तीन वर्ष पहले एक किशोर की हत्या कर दी गई थी। घटना के दिन उसकी बहन का विवाह था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी सियाराम सोनी ने अपनी बड़ी बेटी आरती की शादी इलाहाबाद जिले के शांतिपुरम् निवासी राजकुमार पुत्र रामचन्द्र सोनी के साथ की थी। आरती के पति का किसी मामले में अजीवन कारावास की सजा हो गई। वह जेल में बंद हो गया। बताते हैं कि आरती के ससुराली उसका जेठ से विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसकी जानकारी सियाराम को हुई तो उसने चोरी से आरती की शादी दूसरे के साथ कर दी।
विज्ञापन


इस बीच जेल में बंद राजकुमार सियाराम पर उसकी छोटी बेटी ज्योती का विवाह अपने बड़े भाई सुशील के साथ कराने के लिए दबाव बनाने लगा। सियाराम नहीं माना तो कई बार उसे जानलेवा धमकी दी थी। इसके बाद भी सियाराम ने वर्ष 2014 में ज्योति की शादी तय कर कपूर चौराहे पर स्थित एक मैरेज हाल में बारात बुलवा ली। आरोप है कि इसकी जानकारी राजकुमार के परिजनों को लगी तो वे भी रात में ही मैरेज हाल के पास पहुंच गए। इस दौरान सियाराम के इकलौते बेटे सचिन (14) को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। सियाराम की तहरीर पर पुलिस नामजद रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की खोज कर रही थी। बुधवार को कोतवाल हरिपाल सिंह यादव हमराहियों के साथ रेलवे स्टेशन की ओर गए थे। वहीं पर हत्यारोपी रामचन्द्र सोनी दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया और जेल भेजने के लिए न्यायालय लेकर पहुंच गई। न्यायालय परिसर में उसकी हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें