देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का 127 वां जन्मदिवस सोमवार को बालदिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों, संस्थाओं व सरकारी कार्यालयों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान बच्चों ने बाल मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री की।
प्रभात एकेडमी स्कूल में बच्चों ने कई तरह खाद्य पदार्थों के स्टाल मेले में लगाए।
आनंदवन इंटर कालेज के छात्रों ने बालमेला लगाया। सीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल गिरधारीगंज राजगढ़ के बच्चों ने बाल दिवस के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। अवध गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में छात्राओं ने बाल मेला लगाया। उसके बाद कबड्डी, खोखो, गोलाफेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पूर्व मंत्री मोती सिंह ने बाल मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहित दिखे। प्रतापगढ़ अवध पब्लिक स्कूल रुपापुर में शिक्षकों व बच्चों ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद विभिन्न व्यंजनों को बाल मेले में प्रस्तुत किया। इस दौरान उत्साहित बच्चे एक-दूसरे साथी छात्र-छात्राओं के स्टाल पर खरीददारी करते रहे।