फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर भड़के परिजनाें ने शव रखकर लगाया जाम

Thu, 10 Aug 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के ढिंगवस में महिला की मौत के बाद भड़के परिजनों ने डीएम- एसपी को बुलाने की मांग को लेकर गुुरुवार को रोड पर मृतका का शव रखकर जाम लगा दिया। आरोप है कि विपक्षियों की पिटाई के चलते महिला की मौत हुई है। कई दिनों से महिला का इलाज इलाहाबाद की एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। अफसराें के साथ मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियाें ने समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के ढिंगवस अमिलिहन का पुरवा निवासी गुड्डा देवी(50) पत्नी राकेश सरोज की इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल में आठ अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे दिन महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर रात में गांव पहुंच गए। गुरुवार को महिला के मौत विपक्षियाें की पिटाई से होने का आरोप लगाते हुए मृतका के परिजनों के साथ ग्रामीणाें ने ढिंगवस बाजार पहुंचकर डेरवा-धारूपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनाें को आरोप था कि पड़ोस के कुछ लोगाें ने रंजिश के  चलते महिला की पिटाई कर दी थी। जिसके चलते बुधवार को उसकी मौत इलाहाबाद में इलाज के दौरान हो गई। परिजनाें की मांग थी कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मृतका के घर पहुंचे और आरोपियाें के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। रोड जाम करने की सूचना पर लालगंज व महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन परिजन तत्काल हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम अभय पांडेय व सीओ रमाकांत यादव मौके पर पहुंचे। परिजनाें को समझा बुझाकर किसी तरह जाम हटाने को राजी किया। लेकिन कुछ देर बाद की किसी ने परिजनों व रिश्तेदारों को भड़का दिया, जिससे वे एक बार फिर से ढिंगवस पहुंच जाम लगा दिया। करीब एक घंटे की मान मनौव्वल के बाद जनप्रतिनिधियाें के हस्तक्षेप व अफसराें के प्रयास से परिजन जाम हटाने को तैयार हुए। करीब तीन बजे परिजन शव लेकर घर चले गए तो प्रशासन ने राहत की संास ली। इस बारे में एसडीएम अभय पांडेय का कहना है महिला की मौत की जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें