फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा पुलिस ने मैनपुरी में की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एटा के सिंचाई विभाग के जेई की हत्या के बाद शक के दायरे में आई शिक्षिका के संबंध में जानकारी जुटाने केे लिए एटा पुलिस ने बुधवार रात भोगांव तथा कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर दबिश दी। पुलिस को शिक्षिका के कुछ रिश्तेदारों सहित नजदीकियों की तलाश है। पुलिस एक युवती सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए साथ ले गई है।
विज्ञापन


एटा के सिंचाई विभाग के जेई सत्यम मिश्रा की उनके सरकारी आवास में हुई हत्या के बाद हत्या का शक भोगांव क्षेत्र के शिवपालपुर निवासी एक शिक्षिका पर आया र्है। अविवाहित शिक्षिका जेई के सरकारी आवास में जेई के साथ ही रहती थी। रक्षा बंधन पर शिक्षिका तथा जेई के रुम पार्टनर अपने घर चले गए थे।

जेई की हत्या के बाद मामले का खुलासा करने में जुटी पुलिस ने शिक्षिका को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। एटा पुलिस ने बुधवार की रात शिक्षिका की जानकारी के आधार पर गांव शिवपालपुर में दबिश दी। पुलिस अपने साथ दो लोगों को लेकर आई थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस के साथ एक महिला भी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने शिक्षिका के आवास विकास कालोनी निवासी रिश्तेदार के घर पर दबिश दी। शिक्षिका के रिश्तेदार के घर से पुलिस ने एक युवती सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।

ग्रामीणों की मानें तो शिक्षिका के संबंध में गांव में चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए अपने साथ एटा ले गई है। स्थानीय पुलिस एटा पुलिस द्वारा दी गई दबिश के संबंध में जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें