फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलबिला में व्यापारी की हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंका

Fri, 28 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन

विज्ञापन
चिलबिला के एक व्यापारी की बुधवार देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसका शव रेलवे लाइन पर फेंककर फरार हो गए। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। घटना की सूचना पर आक्रोशित व्यापारियों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया, मौके पर पहुंचे अफसरों ने उन्हें किसी तरह शांत कराया।  

 रंगलाल जायसवाल (53) पुत्र मानिकलाल की चिलबिला में किराने की दुकान है। रात में करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर के लिए निकले। दुकान से कुछ ही दूरी पर उनका घर था, मगर देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। घरवाले उनको तलाशतेे चिलबिला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां जीआरपी जवानों ने बताया कि डबल रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में फैजाबाद रेलवे लाइन पर किसी की लाश पड़ी हुई है। यह सुनते ही बेटा सचिन भागकर मौके पर पहुंचा तो लाइन के बीचोबीच उसके पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से रंगलाल का घर करीब दो सौ मीटर दूर था।  सचिन ने इसकी सूचना घरवालों के साथ चिलबिला के लोगों को दी।  कोतवाली पुलिस और जीआरपी भी मौके पर पहुंचे गई। दोनों के बीच काफी देर तक सीमा का विवाद होता रहा। हत्या की सूचना मिलने के बाद एएसपी और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पास से पुलिस को 35 हजार नगद और एक मोबाइल बरामद हुआ है। सचिन की तहरीर पर  हत्या का मुकदमा कायम हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें