फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर भड़के बीटीसी के छात्र, नारेबाजी

Mon, 26 Feb 2018 10:57 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के गड़वारा स्थित बीटीसी कालेज में हो रही अवैध वसूली पर सोमवार को छात्र-छात्राओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने डीएम कार्यालय पहुंचकर कालेज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध वसूली रोक जाने की मांग की। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रबंधतंत्र टीचिंग लेटर, किताब, छात्रवृत्ति व उपस्थिति दर्ज करने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


जिसे छात्र-छात्राएं देने में असमर्थ हैं। डीएम से शिकायत के बाद छात्र-छात्राओं ने दूसरे कालेज में अपना स्थानांतरण किए जाने की मांग की। बताया कि मानक के अनुरूप में शिक्षक न होने से उनकी पढ़ाई भी बर्बाद हो रही है। इस मौके पर जागृति सिंह, नेहा ओझा, जूही सिंह, अंजली पाल, प्रीति, वर्षा सिंह, अंतिका देवी, आशा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें