यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगवाकर गायब रहने वाले शिक्षकों पर बीएसए की गाज गिरी है। एक दर्जन से अधिक स्कूलों के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। बीएसए ने सोमवार को छह शिक्षकों का वेतन रोका है।
बीएसए बीएन सिंह माता प्रसाद इंटरकॉलेज जेठवारा पहुंचे तो इस स्कूल में प्राइमरी स्कूल डोमीपुर की शिक्षिका अनीता देवी कार्यमुक्त की गई थी, मगर कॉलेज में नहीं मिली। अष्टभुजानगर इंटरकॉलेज जेठवारा में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक महेंद्र कुमार सरोज, प्राइमरी स्कूल जेठवारा की नीलम त्रिपाठी और मिडिल स्कूल डोमीपुर के शिक्षक अनिल कुमार गायब के गायब मिलने पर वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। इधर लालगंज के प्राइमरी स्कूल असरही में परिषदीय परीक्षा की हकीकत देखने पहुंचे तो इस स्कूल में तैनात शिक्षिका हर्षलता सिंह गायब मिली, बाबागंज विकास खंड के पूर्व माध्यमिक स्कूल जैतापुर में अबुल रऊफ के गायब रहने पर बीएसए ने सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्होंने शिक्षकों से नकल विहीन परीक्षा कराने को कहा है।