फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर फेंका शव

Sat, 28 Mar 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। मंदिर में पूजा अर्चना करने गई महिला ने लाश देखी तो शोर मचा दिया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ प्राथमिक विद्यालय के बगल एक मंदिर और पुराना कुआं है। शनिवार की सुबह गांव के बबलू शुक्ला की पत्नी मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कुएं से पानी निकालने गई । बाल्टी खींचने के दौरान कुएं के भीतर शव देख वह चीखते हुए वहां से भागी और घर पहुंचकर पूरी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन



कुएं में शव मिलने की खबर से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र 22 वर्ष के आसपास है। उसके शरीर पर नीले रंग का सूट व एक हाथ मे कंगन व कान में कुन्डल है। माना जा रहा है कि युवती की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया। मृतका के गले पर चोट निशान भी मिले हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

जनपद में अज्ञात लाशों की शिनाख्त काफी मुश्किल से हो पाती है। संसारपुर में अधजली अवस्था में मिले किशोरी के शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा लालगंज, कुंडा और पट्टी कोतवाली में मिली अज्ञात लाशों की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कुएं से युवती की लाश मिलने के बाद इलाकाई पुलिस जनपद से गायब युवतियों व किशोरियों की जानकारी जुटा रही है। जिन गुमशुदा युवतियों से मृतका की कद काठी मिल रही है। उसके परिवार के लोगों को शिनाख्त के लिए मोर्चरी बुलाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें