फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बंदी का चल रहा जेल में राज

Sat, 28 Mar 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में एक बंदी का राज चल रहा है। बंदी की धमकी से जेल प्रशासन सहम गया है। शायद यही कारण है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी पुलिस को 24 घंटे बाद भी तहरीर नहीं दी गई। सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने जेल अधीक्षक से बातचीत भी की लेकिन जेल प्रशासन देर शाम तक तहरीर देने से आनाकानी करता रहा।
विज्ञापन

जिला जज और जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया था।


निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि पट्टी इलाके के एक हत्यारोपी ने जेल में तैनात डा. आरबी सिंह पर बीमारी का मेडिकल बनाकर जिला अस्पताल रेफर करने का दबाव बनाया। डॉक्टर ने मना किया तो हत्यारोपी बंदी ने उसे जान से मारने के लिए धमकी दे दी। निरीक्षण के दौरान इसकी शिकायत डॉक्टर ने जिलाधिकारी से की। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम अमृत त्रिपाठी ने जेल अधीक्षक विजय सिंह को तहरीर देकर हत्यारोपी बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। मगर डीएम के आदेश के बाद भी जेल प्रशासन तहरीर देने से कन्नी काट रहा है। शुक्रवार की देर शाम तक सीओ सिटी और शहर कोतवाल जेल प्रशासन से बातचीत करते रहे लेकिन जेल प्रशासन ने शनिवार को भी तहरीर नहीं दी। सूत्रों की मानें तो धमकी देने वाले बंदी से जेल प्रशासन भयभीत है। वह किसी झंझट में नहीं पड़ना चाहता। इसलिए कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें