फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स उड़ाने वाली महिला की पिटाई करके पुलिस के हवाले किया

Tue, 27 Feb 2018 10:55 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में इलाज कराने आई युवती का पर्स चुराकर भागने वाली महिला को लोगों ने चोरी का आरोप लगाते हुए पीटा। हाथापाईं के दौरान स्वास्थयकर्मी घायल हो गई। विलंब से पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई। हालांकि दो घंटे बाद वह फिर अस्पताल में घूमती नजर आई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बहलोलपुर की रहने वाली खुशबुन निशा पत्नी मोहम्मद सगीर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल उपचार कराने आई थी। दोपहर में उसके करीब बैठी एक महिला पर्स चुराकर जाने लगी। तभी खुशबुन की नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो आसपास की महिलाओं ने उसे दौड़ा लिया।

इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी शांति देवी से हाथापाईं के दौरान मारपीट हो गई। शांति के हाथ में आरोपी महिला ने दांत काट लिया। जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद दूसरी महिलाओं ने उसे जमकर पीटा और आपरेशन थियेटर के बगल एक कमरे में बंद कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और आरोपी महिला की तलाशी ली। उसके पास से बैंक का पासबुक, दो मोबाइल और रुपये मिले। पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए थाने ले गई। जहां काफी देर तक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके पास से खुशबुन का पर्स नहीं मिला था। लोगों का कहना था कि भागने के दौरान उसने पर्स कहीं फेंक दिया या फिर अपने साथ दूसरी महिला को थमा दिया। दो घंटे बाद वह फिर से अस्पताल में घूमती नजर आई। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में तैनात महिला पुलिसकर्मी उसे ले गईं थी। पूछताछ के बाद चोरी का आरोप सही साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें