फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा करने की कोशिश, परिजनों ने दी थाने में तहरीर

Sat, 12 Jan 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
 स्कूल से घर जा रही छात्रा का बाइक सवार युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा रोने लगी तो आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचा दिया। इस पर बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाने में सूचना दी।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोलाहल गांव निवासी रमेश यादव की पुत्री रिया (5) अमीर मेमोरियल स्कूल में केजी 1 की छात्रा है। वह दोपहर बाद छुट्टी होने के बाद अकेले ही घर जा रही थी। करेंटी रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। इस पर छात्रा जोर-जोर से रोने लगी।

इस पर आसपास मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचा दिया। लोगों के दौडने पर बाइक सवार वहां से भाग निकले। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और छात्रा से बातचीत की। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें