फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 16 Jun 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
 अंतू इलाके में एक मासूम के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता गांव स्थित किराना स्टोर पर गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र में पांच वर्ष की मासूम बालिका गांव में स्थित किराना स्टोर पर चीनी खरीदने गई थी। गांव का एक किशोर उसे जबरन पकड़ लिया। मासूम पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कपड़े को फाड़ दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ अंतू प्रभात यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास जैसी घटना फर्जी बताई जा रही है। आपसी विवाद के चलते मासूम को फंसाए जाने के लिए आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें