फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजे के पेशकार के घर हमला

Sat, 06 Dec 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी एडीजे कक्ष संख्या 5 के पेशकार मो. रिजवान (55) के घर कुछ लोगों ने शनिवार दोपहर धावा बोलकर मारपीट की। इससे पेशकार, उनकी पत्नी, भाई और भयाहू को चोटें आईं। घटना की जानकारी होते ही कई वकील जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की तहरीर नगर कोतवाली में दी गई है।

पेशकार रिजवान का जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर पड़ोसी विवादित जमीन पर कब्जा करने लगे तो रिजवान के घर के लोगाें ने मना किया। इस पर उनके बीच विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। कहासुनी बढ़ी और कब्जा करने वालों ने मारपीट कर रिजवान, उनकी पत्नी रसीदा सुल्ताना (50), भाई फिरोज (48) और भयाहू नाज बेगम (45) को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आसपास के लोग पहुंचे तो लोगों को शांत कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायलाें ने आरोप लगाया कि हमलावराें ने फायरिंग भी की है। कुछ ही देर में कचहरी से कई वकील जिला अस्पताल पहुंच गए। वकीलाें ने हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें