फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही गए चाय पीने, पिट गए प्रधानाध्यापक

Sat, 06 Dec 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोहंडौर। थाना क्षेत्र के कालू का पुरवा गांव में बन रहे प्राथमिक विद्यालय के भवन प्रभारी को कुछ लोगों ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। उनके साथ मौजूद सिपाही चाय पीने चले गए थे। घटना के बाद शिक्षकों ने नाराजगी जताई है। जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।

कालू का पुरवा में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण प्रधानाध्यापक भवन प्रभारी राममूर्ति तिवारी करा रहे हैं। जमीन के विवाद के चलते दो दिन पहले पुलिस ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया था। शनिवार को प्रधानाध्यापक थाने पहुंचे और एसओ से सिपाही की मौजूदगी में भवन के पास पड़े सामान को हटवाने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


उनके साथ दो सिपाही मौके पर गए। निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री हटवाने के दौरान ही सिपाही चाय पीने चले गए। इसी बीच मौका पाकर विरोधी पक्ष ने प्रधानाध्यापक पर हमला बोल दिया। साथी शिक्षक घटना के बाद जान बचाकर भाग निकले। शोर शराबा सुनकर सिपाही दौड़े लेकिन हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह, शिक्षक रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में शिक्षक ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, घटना पर नाराजगी जताते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें