फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगरौरा ब्लॉक प्रमुखपति पर जानलेवा हमला

Wed, 06 Jun 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। इनोवा कार से विकास भवन की ओर जा रहे मंगरौरा ब्लॉक प्रमुखपति कुलदीप पटेल पर गुरुवार को कार सवार हाकी-डंडे व असलहों से लैस दर्जनभर लोगों ने हमला बोल दिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। कार में सवार में सांसद के निजी सचिव को जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। दूसरे पक्ष ने भी ब्लाक प्रमुखपति पर हमले का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमुखपति के रिश्तेदार को डीबीबीएल बंदूक के साथ हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। ब्लॉक प्रमुखपति ने हमले के पीछे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और उनके पूर्व ब्लाक प्रमुख भतीजे पर साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली के कंसापट्टी निवासी कुलदीप पटेल अपना दल एस ऐ प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनकी पत्नी कंचन पटेल मंगरौरा की ब्लॉक प्रमुख हैं। बुधवार को कुलदीप विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी आवास गए थे। वहां से वह अपनी इनोवा कार से विकास भवन जा रहे थे। उनके साथ सांसद हरिवंश सिंह के निजी सचिव राघवेंद्र सिंह राजू भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करनपुर मोड़ के पास अचानक ब्लाक प्रमुख पति कुलदीप पटेल की कार में सामने से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि पीछे से दूसरे वाहनों से दर्जन भर लोग नीचे उतरे। वह लोग इनोवा चला रहे शिवशंकर को पीटते हुए ब्लाक प्रमुख पति के बारे में पूछने लगे। इस बीच हमलावरों ने गाड़ी में अंदर मौजूद प्रमुखपति को पहचान लिया। उन्हें कार के भीतर ही पीटने लगे। बीचबचाव करने वाले लोगों को भी पीटा।

कार से उतारकर डंडे व हाकी से प्रमुखपति को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सड़क पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दर्द से तड़पता रहा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रमुख पति को डायल 100 ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके से पुलिस ने कुलदीप के रिश्तेदार अनंतलाल निवासी वारीकला को डीबीबीएल बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया। बाद में प्रमुख पति ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनके भतीजे पूर्व ब्लाक प्रमुख बाले सिंह ने साजिश कर उन पर हमला कराया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष से अमित सिंह निवासी बाहूपुर और विवेक सिंह निवासी परसनी भी चुटहिल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे। आरोप लगाया कि प्रमुखपति ने कार में टक्कर के बाद भरपाई करने की बात कहते हुए उन्हें मारापीटा। फिलहाल मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल दोनों पक्षों से पूछताछ करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें