कोतवाली पट्टी के ढिढुई गांव में जमीन के विवाद को लेकर मां व उसके 10 साल के बेटे को सिल पर पटक कर मारा गया। गांव की रीमा चौहान पत्नी सूबेदार चौहान का आरोप जमीन के बंटवारे को लेकर पड़ोसी सत्येंन्द्र, जितेन्द्र, जितिन व उनके पिता फौजदार तथा उनकी पत्नी समेत आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला और पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान उसके दस वर्ष के बेटे दिनेश को सिल पर पटक-पटक कर पीटा गया। जिससे उसके चेहर व नाक पर गंभीर चोट आई है। इधर कंधई थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा गांव में जमीन की रंजिश को लेकर बल्लम, फरसा से दर्जनों लोगों ने धावा बोलकर महिलाओं समेत कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में शमशेर की तहरीर पर आशिक,अयूब अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।