फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर उचक्कों ने निकाले अस्सी हजार

Sat, 22 Aug 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (ब्यूरो)। पैसे के लेन-देन के सिलसिले में आए युवक का एटीएम धोखे से बदलकर उचक्कों ने अस्सी हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पंडरी निवासी श्रीराम पांडेय पुत्र शिवशंकर पांडेय ने एसबीआई में खाता खोल रखा है। बीते आठ अगस्त को वह कस्बा स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम से 5 हजार रुपये निकालने आया था। पैसा निकालने के बाद वह एटीएम कार्ड रखकर गिनती करने लगा। इस बीच पीछे खड़े एक युवक ने धोखे से कार्ड बदल लिया। इसकी जानकारी श्रीराम को नहीं हो सकी और वह घर चला गया। 8 व 9 अगस्त को उसके मोबाइल पर शहर के राजापाल टंकी और भंगवाचुंगी के एटीएम से दो बार में अस्सी हजार रुपये निकालने का मैसेज मोबाइल पर आया। इस पर वह दंग रह गया।

उसने एटीएम कार्ड निकालकर देखा तो वह माताफेर के नाम का निकला। यह देख उसे सारी कहानी समझ में आ गई। श्रीराम पांडेय ने एसबीआई और बीओआई बैंक जाकर कर्मचारियों को आपबीती सुनाई। वह कई दिनों तक बैंकों का चक्कर काटता रहा, मगर कार्ड का हेरफेर कर पैसा निकालने वाले उचक्के की बाबत कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि जिस एटीएम बूथ से पैसा निकालने की बात कही गई है। वहां के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें