प्रतापगढ़ में अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता की कार ने शुक्रवार को रानीगंज चौराहे के पास दो स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मां बाराही महोत्सव में शामिल होने जा रहे उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के काफिले में शामिल सदर विधायक संगम लाल गुप्ता की फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रानीगंज चौराहे के पास दो छात्रों को टक्कर मारते हुए खाई में गिर गई। जिसके बाद गाड़ी में सवार सभी लोग भाग गए।
गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को पुलिस ने पहले रानीगंज सीएचसी में भर्ती कराया बाद में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल बच्चे मनीष मेमोरियल स्कूल के छात्र हैं। दोनों की पहचान कैफ और अरीब के रूप में हुई है।