फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के सामने कर्मचारी ने की अश्लील हरकत, वार्डन ने कपड़ों को बताया जिम्मेदार

Fri, 23 Nov 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते छात्र
विज्ञापन

चेन्नई के एक कॉलेज में गुरुवार को हजारों महिला छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। लड़कियां हॉस्टल कर्मचारी द्वारा एक छात्रा का शोषण किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। कांचीपुरम के एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की द्वीतीय वर्ष की छात्रा का हॉस्टल की लिफ्ट में पुरुष कर्मचारी द्वारा गुरुवार की दोपहर को यौन शोषण किया गया।

विज्ञापन


पुरुष माली ने लिफ्ट में छात्रा के सामने हस्तमैथुन किया। छात्रा ने चौथे जबकि माली ने छठे फ्लोर का बटन दबाया था। लेकिन आरोपी लिफ्ट को 8वें फ्लोर तक ले गया। उसने उसे तब तक बाहर नहीं जाने दिया जब तक वह चिल्लाने नहीं लगी। कॉलेज परिसर से छात्रों ने जो वीडियो साझा किया है उसमें सभी बैरिकेड लिए, मार्च करते हुए और नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी वीडियो में छात्राएं हॉस्टल के गेट को तोड़ने की कोशिश करते हुए नजर आ रही हैं। छात्रों को अंदर रखने के लिए कथित तौर पर गेट को बंद किया गया था। छात्र ने कहा, 'विश्वविद्यालय के अधिकारी हमारे कपड़े पहनने के तरीके को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वह हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।' अतीत में भी पुरुष कर्मचारी हमारे कमरों में झांकते और हमारी निजता में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर चुके हैं। 
विज्ञापन


एसआरएम यूनिवर्सिटी के कुलपति संचेती ने कोई कार्रवाई न करने की बात को नकारा और कहा कि प्रशासन शिकायत को देख रहा है। उन्होंने कहा, 'छात्र हमसे बातचीत कर रहे हैं। जो भी मामला हो उसपर ध्यान दिया जाएगा। यदि कोई मामला है तो उसकी जांच की जाएगी।' प्रदर्शनकारी छात्रों से उनकी मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक लड़की से कहते हैं, 'बिना किसी चीज के उसे मुद्दा बनाने की कोशिश मत करो।'

हॉस्टल की वार्डन का कहना है कि माली गिरफ्तार हो गया है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है और कहा है कि उन्हें अभी तक शिकायत नहीं मिली है। कांचीपुरम जिला के पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमारी जांच से पता चला है कि 38 साल का आरोपी शौचालय साफ करने वाला है। वह नया कर्मचारी था और उसके साथ दो महिला कर्मचारी थीं और वह लिफ्ट ऑपरेट करने को लेकर हड़बड़ा गया।' अधिकारी का कहना है कि यह आरोप झूठे लग रहे हैं और इसलिए लगाए गए हैं ताकि आज की परीक्षा रद्द हो सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें