फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारकर गांव के किनारे फेंका

Sat, 10 Jun 2017 12:39 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
युवक को मारकर गांव के किनारे फेंका - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंडा। एक युवक को मारकर गांव के किनारे फेंक दिया गया। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि वह आसपास के ही किसी गांव का हो सकता है। शव के मिलने की सूचना हथिगवां और कुंडा पुलिस मौके पर पहुंचीं, लेकिन दोनों के बीच सीमा विवाद को लेकर घंटों मामला फंसा रहा। बाद में कुंडा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव के बगल शुक्रवार सुबह 30 साल के एक युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। उसकी आंख और गले के पास चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि गला कसकर उसे मारा गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुंडा दी तो वहां से हथिगवां पुलिस को सूचना देने को कहा गया। बाद में दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं,  लेकिन सीमा विवाद को लेकर मामला अटक गया। दोनों थाने की पुलिस एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपती रहीं। बाद में कुंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें