फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई डाला मैजिक

Sun, 17 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
कोहंड़ौर थाना के मकूनपुर के पास शनिवार की रात मवेशी को बेचने फैजाबाद जा रहे व्यापारी की डाला मैजिक में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।  इससे चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। शोर शराबे पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी मोहम्मद अनवर (45) व पुराना मालगोदाम रोड निवासी मोहम्मद सामुद (55) मवेशी का व्यापार करते हैं। शनिवार की रात इलाहाबाद मऊआइमा तिलई बाजार निवासी संजय शर्मा (32) की डाला मैजिक बुक करके पशु को बेचने के लिए फैजाबाद जा रहे थे। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। इससे मैजिक चालक व दोनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने सामुद व संजय को इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, अंतू थाना के त्रिलोकपुर गांव निवासी विवेक कुमार (25) पुत्र भरत कुमार अपने चचेरे भाई रितेश (20) पुत्र पवन के साथ जेठवारा गया था। घर लौटते समय सराय आनादेव के पास कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बुकनापुर निवासी लव कुमार (25) पुत्र कन्हैया लाल, कोहंड़ौर के बुतौली निवासी संतोष (18) पुत्र राजेश सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें