फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्राॅसिंग पर पलटा ट्रक ट्रैक क्षतिग्रस्त, पांच घंटे जाम

Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर रविवार की रात तेज गति से आ रहा एक लोडेड ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पर पलट गया। हादसे के चलते लाइन और स्लीपर काफी दूर तक क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते करीब पांच घंटे तक रेल रूट ठप रहा।  डेढ़ दर्जन रेल गाड़ियां प्रभावित हुईं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला, जबकि खलासी को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया।
अंतू और जगेसरगंज रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर अमेठी से प्रतापगढ़ की ओर भूसी लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 

जानकारों का कहना है कि क्रॉसिंग के पहले सड़क कर्व है। ट्रक की गति अधिक होने के कारण चालक उसको नियंत्रित नहीं कर सका और रेल पटरी को तोड़ते हुए पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना रात में करीब पौने एक बजे की बताई जा रही है। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेल पटरी टुकड़ों में बंट गई साथ ही दो स्लीपर भी टूट गए। सूचना पर रेल अफसरों ने दो जेसीबी की मदद से ट्रैक से ट्रक को हटाया और ट्रैक को दुरुस्त किया। इस दौरान पांच घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। सोमवार को सुबह करीब सवा छह बजे रूट बहाल  हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन ठप होने से अप और डाउन  की करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों को रोड साइड के स्टेशनों पर रोका गया। सेक्शन पीडब्ल्यूआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना रात बारह बजकर चालीस मिनट की है। सुबह छह बजकर पांच मिनट पर रूट बहाल हो गया। सात बजकर पांच मिनट पर काशी विश्वनाथ को चलाया गया। आरपीएफ ने बताया कि ट्रक खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें