इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित गोपी का पुरवा मोड़ के पास आमने-सामने बस व क्रेन में भिड़ंत हो गई। इससे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर कोतवाली के पूरे पितई निवासी अंसार अहमद क्रेन चालक है। बुधवार की शाम वह क्रेन लेकर प्रतापगढ़ आ रहा था। इधर से इलाहाबाद के लिए एक प्राइवेट बस प्रतापगढ़ से जा रही थी। मानधाता थाना के गोपी का पुरवा मोड़ के पास बस एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही था। इस बीच सामने से क्रेन आ गया। इससे क्रेन व बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में क्रेन चालक अंसार व उस पर बैठे नगर कोतवाली के महुआर निवासी मकबूल, सलीम, साहिल, सौकत व बस पर आगे चालक के पास बैठे बबलू, सतीश शुक्ला, अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने क्रेन चालक अंसार को इलाहाबाद रेफर कर दिया।