फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

Sat, 16 May 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात उसकी बाइक घुइसरनाथधाम बाजार के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठा साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के डभियार भिठहा निवासी प्रमोद यादव (18) पुत्र दुर्गा यादव शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे अपने किसी परिचित के यहां निमंत्रण में शामिल होने गया था। देर रात वह बाइक से अपने साथी राजकुमार यादव के साथ घर लौट रहा था।


घुइसरनाथ धाम बाजार के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई। दुर्घटना में प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी राजकुमार यादव भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। राजकुमार को सांगीपुर सीएचसी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलने पर सांगीपुर पुलिस पहुंची। युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें