फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चार घायल

Sat, 16 May 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे उस पर सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख कर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कुंडा कोतवाली के रायपुर भरथी निवासी जय प्रताप सिंह (55) शुक्रवार को परिवार के साथ कार से जौनपुर जनपद के बदलापुर इलाके में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार की दोपहर कार से घर लौट रहा था। कार चालक उदय प्रताप सिंह रात में जगा था। उसे नींद आने लगी। प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग स्थित रखहा के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।


इससे उस पर सवार जय प्रताप सिंह, उनकी पत्नी मनोरमा (52) व उसका छोटा भाई देवेन्द्र प्रताप सिंह (48), चालक उदय प्रताप सिंह (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें