फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बोलेरो की भिंड़त में पांच घायल

Thu, 18 Dec 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुहरे के चलते लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई गांव के समीप बोलेरो व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तेरहवीं में शामिल होने रिश्तेदारी जा रहे पांच लोग जख्मी हो गए। रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के महिजर निवासी विनोद सिंह की ससुराल जिले के सराय आनादेव गांव में है। गुरुवार की भोर विनोद सिंह अपने परिजनों के साथ बोलेरो जीप पर सवार होकर वहीं जा रहे थे। इस दौरान कुहरे के चलते लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई गांव के समीप रायबरेली की ओर जा रहे ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें विनोद सिंह (42) उनकी पत्नी बिनीत्रा (39) पुत्र ओम (05), योगेेंद्र सिंह(45) व रीता(43)जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर दुर्घटना में घायल यात्रियों को लालगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक विनोद व उनकी पत्नी बिनीता की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें