फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी से बवाल मच गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियाई निवासी शिवभोले सिंह बिसेन उर्फ भोले सिंह बिसेन की फेसबुक आईडी से 27 मार्च को रात में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई। इसमें सांसद के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। यह पोस्ट वायरल होने के बाद बवाल मच गया। इस बीच शीतलमऊ के विकास सिंह राजपूत ने फेसबुक पर भोले सिंह की अभद्र टिप्पणी का समर्थन कर दिया।

इस मामले की जानकारी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उबल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल की तहरीर पर बुधवार रात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। तहरीर में सांसद के मीडिया प्रभारी की ओर से कहा गया है कि दोनों आरोपियों ने साजिश के तहत हिंसा भड़काने एवं अशांति उत्पन्न करने के लिए संसद सदस्य का अपमान किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में है। सांसद पर अभद्र टिप्पणी के बाद कांग्रेसी आक्रोशित हो गए थे। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें