फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से उतारकर व्यापारी से 80 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो से उतारकर व्यापारी से 80 हजार लूटे
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर छैवा पुल के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज/पृथ्वीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर टेंपो से उतारकर व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करती रही। नगर कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की रानीगंज बाजार में किराने की दुकान है। सोमवार को वह दुकान से 80 हजार रुपये लेकर गल्ले का सामान खरीदने टेंपो से शहर आ रहे थे। नगर कोतवाली के छैवा पुल के पास काली अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने टेंपो रोक लिया। इसके बाद असलहा सटाकर ओमप्रकाश को नीचे उतार लिया। टेंपो से नीचे उतारने के बाद बदमाश उनसे रुपयों से भरा थैला लूटकर शहर की ओर भाग निकले। ओमप्रकाश घटना से भयभीत होकर घर लौट गए। परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद लोग रानीगंज थाने पर गए। वहां से उन्हें नगर कोतवाली भेजा गया। उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर गए थे। टेंपो चालक की तलाश की जा रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें