आग में गिरकर छात्र झुलसा
बाबागंज (ब्यूरो)। आग में गिरने से एक छात्र झुलस गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहलामयी में कक्षा सात का छात्र लालमणि पटेल (12) पुत्र रमेशचंद्र पटेल निवासी भरदारपुर बच्चों के साथ स्कूल से लौट रहा था। रास्ते में एक जगह आग लगाई गई थी। साथियों ने खेल खेल में ही उसे धक्का दे दिया। इससे वह आग में गिर गया। इससे वह झुलस गया।
शान-ओ-शौकत से मनाया गया उर्स
बाबागंज (ब्यूरो)। बाबागंज विकास क्षेत्र के ऐंधा स्थित हजरत बाबा बदले शहीद का 44 वां उर्स धूमधाम से मनाया गया। रात में कव्वाली का भी आयोजन हुआ। बाद नमाजे मगरिब गागर संदल चादर पेश किया गया और जायरीनों के लिए लंगर ख़्वानी का इंतजाम किया गया था। रातभर मौजूद सैकड़ो जायरीनों ने शहजादे चंचल इलाहाबादी और रौनकजहां जौनपुरी की जवाबी कव्वाली का लुत्फ उठाया। इस मौके पर इमाम हसन हुसैन मायनरटीज वेलफेयर एंड वक्फ़ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी एवम दरगाह कमेटी के प्रबंधक अब्दुल वाहिद एडवोकेट, मुख्तार, महमूद, परवेज, सोहेल, सरफराज, रमाकांत मिश्र, छोटेलाल चौरसिया, उमेशचंद्र मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।
शत प्रतिशत मतदान कर करेंगे जिले का नाम रोशन
परियावां (ब्यूरो)। कालाकांकर विकास क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। अध्यापिका इंदु यादव ने छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढक़र योगदान देना होगा। उन्हें बूथ तक आकर मतदान करना होगा। छात्राएं मतदाता जागरूकता का स्लोगन बनाएं और रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अखिलेश उर्फ मुन्ना, आरती सिंह, पल्लवी सिंह, अशोक कुमार, आयुष कुमार, खुशबू, सुमन, विभा, विनीता, संगीता आदि मौजूद रहीं।
गर्मी शुरू होते ही गहराने लगा पानी का संकट
परियावां (ब्यूरो)। परियावां बाजार में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट गहराने लगा है। हैंडपंप पानी छोडने लगे हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। परियावां बाजार से जुड़ी हुई जल निगम की पानी की टंकी भी महज शोपीस बनकर रह गई है। बीते कई वर्षों से पानी की टंकी की सप्लाई बाजारवासियों को नहीं मिल पा रही है।
छात्रनेता की पुण्यतिथि मनाई
परियावां (ब्यूरो)। एसएनपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अदलाबाद में प्रयागराज विश्वविद्यालय प्रयागराज के पूर्व छात्र नेता स्व. शेषनारायण पांडेय की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता विद्यालय प्रंबधक व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तहसील उपाध्यक्ष रोहित पांडेय ने की। इस मौके पर सीमा तिवारी, आशुतोष पाठक, काजल गुप्ता, विनीत मिश्र, सुनील सोनी, मुन्ना विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
शिक्षक समाज का दर्पण होता है
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। शिक्षक समाज का दर्पण होता है। वह छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का कार्य करता है। शिक्षकों का सम्मान करना गर्व की बात है। यह बातें चकवढ़ गांव में सरस्वती ग्रीनलैंड विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए समाजसेवी नरेंद्र रंजन सिंह ने कहीं। उन्होने विद्यालय की प्रगति के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य रामआसरे यादव, प्रबंधक अजय सिह, शिक्षक राजकुमार तिपाठी, बलवंत पटेल, शरद ओझा, विशाल मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, गरिमा सिंह, साधना सिंह, अर्चना सिंह, काजल पांडेय, किरन वैश्य, रिचा मिश्रा, निधि यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फलाहारी बाबा, शिवशंकर शर्मा, संतोष सिंह, प्रभात सिंह, बबलू मिश्रा, रामसमुझ यादव, आनंद शुक्ला, प्रेम कुमार यादव, संतोष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
जश्न ए गरीब नवाज व नातिया मुशायरा का हुआ समापन
बाघराय (ब्यूरो)। स्थानीय बाजार स्थित हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह बाबा के आस्ताने में जश्न ए गरीब नवाज व नातिया मुशायरा का जलसा शान ओ शौकत से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराजों से आए जायरीन भी मौजूद रहे। मौलाना शान मो. जौनपुरी ने नमाज पढने और सुन्नत पर अमल करने की हिदायत दी। प्रोग्राम का संचालन जमील रजा इलाहाबादी ने किया। शायर ओवैश रजा इलाहाबादी, हाफिज शाकिर रजा, हाफिज अब्दुल प्रतापगढ़ी, तशना रजा, अब्दुल शमद, हाफिज आरिफ रजा, मो. रिजवान अफजल, हाफिज अनवर, मौलवी अकरम रजा आदि ने महफ़िल में चार-चांद लगा दिए।
नहर टूटने से खेतों में भर रहा पानी
कुंडा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बरई माइन र के टूट जाने से किसानों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लगातार नहर से निकलने वाला पानी किसानों के खेतों में भर रहा है। इससे उड़द, मूंग, सब्जी आदि की फसल खराब हो रही है। गांव के जुम्मन मुंशी, मुन्नाभाई, ललऊ मास्टर, लल्लू सरोज, अकबर अली, मोतीलाल, रामचंद्र, छोटे, अलगू, राजाराम, रामदेव पटेल ने नहर बंधवाए जाने की मांग की है।