बाइक चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चिलबिला चौकी प्रभारी ने बाजार से संदिग्ध युवक को दिन पहले धर दबोचा था। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद बाइक चोर की निशानदेही पर चोरी की दो बाइकें बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए सुफियान उर्फ बुच्ची निवासी बहरापुर थाना मानधाता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली में अभी भी सात लोगों को वाहन चोरी की आशंका में हिरासत में रखा गया है।