तमंचे के बल पर बदमाशों ने बाइक लूट ली। विरोध करने पर मारापीटा। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
मानधाता निवासी राजू दुबे पुत्र बृजभूषण दुबे गुरुवार को किसी काम से परिचित के साथ लखनऊ गए गया था। वहां से रात 11 बजे लौटा। चूंकि कटरामेदनीगंज में किसी परिचित के घर बाइक खड़ी किया था। इसलिए वहीं उतर गए। कुछ देर बाइक लेकर घर के लिए चल पड़े । हरखपुर गांव में पहलवान वीर बाबा के पीपल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। विरोध करने पर बदमाश मारपीट पर उतारू हो गए। जान पर मुसीबत देख राजू दुबे वहां से भाग निकला और बदमाश बाइक लूटकर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस पहुंची लेकिन कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।