फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का नेटवर्क धड़ाम, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल का नेटवर्क धड़ाम, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

खिलौना बने उपभोक्ताओं के मोबाइल, दोपहर बाद आया नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शुक्रवार को बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए। उनके मोबाइल खिलौना बन गए। न तो किसी से बात हो पा रही थी और न ही उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ रहा था। सबसे बड़ी दिक्कत अफसरों को उठानी पड़ी।
सुबह सात बजे के बाद बीएसएनएल का नेटवर्क उपभोक्ताओं के मोबाइल से गायब हो गया। कहीं से न तो फोन आ रहा था और न ही फोन जा रहा था। मोबाइल खिलौना बन गए थे। इससे लोग परेेेशान हो गए। ब्राडबैंड सेवा भी बाधित रही। बैंक, डाकघर, निजी कार्यालयों के साथ सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ। अफसरों और कर्मचारियों का सीयूजी फोन भी काम नहीं कर रहा था। इससे उपभोक्ता काफी परेशान थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब उपभोक्ताओं के मोबाइल में नेटवर्क आया। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

बस की टक्कर से दूल्हे का पिता घायल
रखहा। रखहा बाजार में अनियंत्रित कार बस से टकरा गई। हादसे में दूल्हे का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार निवासी प्रेमलाल गुप्ता (46) के बेटे शुभम गुप्ता की गुरुवार की रात बारात गई थी। शुक्रवार को विदाई के बाद प्रेमलाल गुप्ता कार से घर लौट रहे थे। दीवानगंज के समीप सामने से आ रही बस से कार टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। महिला को पीटकर घर से भगाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सड़वाचंद्रिका। ससुरालीजनों ने महिला की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। महिला का सुराग नहीं लग रहा है। उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। अंतू थाना क्षेत्र के सराय कल्याणदेव निवासी रामपूजन पटेल ने अपनी बहन आरती देवी की शादी करीब 5 वर्ष पहले कोल बझान निवासी मुन्ना पटेल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरती को ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। उसे पीटते थे। आरती के भाई रामपूजन ने आरोप लगाया कि पति और सास ने 4 मार्च को आरती को लाठी-डंडे से पीटा था। दहेज की मांग भी कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें