फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं देने पर सदर ब्लाक प्रमुख को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। 20 हजार रुपये हर माह रंगदारी न देने पर सदर ब्लाक प्रमुख को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। प्रमुख ने शिकायत की लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई। इस पर आरोपी लगातार प्रमुख को धमकी देने के साथ ही रास्ते में घेराबंदी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के करनपुर करमचंदा निवासी राम प्रकाश सरोज सदर ब्लाक प्रमुख हैं। 11 अक्तूबर को उनके गांव में कोटे का चयन था। जिसमें गांव की विधवा शीला देवी को कोटेदार चुना गया। कोटा चयन के बाद स्कूल में पहुंचे कुछ लोगों ने बवाल किया और दो युवकों की पिटाई कर मोबाइल छीन लिया था। सदर प्रमुख का आरोप है कि उनके मोबाइल पर उसी शाम अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा हर माह 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। ऐसा नहीं करोगे तो इसकी कीमत चुकानी होगी। धमकी से परेशान प्रमुख ने घटना की जानकारी शहर कोतवाल को देते हुए तहरीर दी। पुलिस दिवाली में व्यस्त होने की बात कहकर शांत हो गई।

प्रमुख का आरोप है कि इसके बाद लगातार धमकी मिलती रही लेकिन पुलिस खामोश रही। इसी दौरान पता चला कि जिस नंबर से फोन आया था वह रूपापुर के रहने वाले एक युवक का था। प्रमुख ने लगातार मिल रही धमकी की शिकायत अधिकारियों से भी की। सोमवार को भी प्रमुख की घेराबंदी की कोशिश की गई थी। गनीमत यह रही कि वह रास्ता बदलकर अपने घर चले गए। धमकी के चलते प्रमुख के परिजन सहमे हुए हैं। प्रमुख ने बताया कि कोतवाली पुलिस की मामले को गंभीरता से नहीं ले रही नगर कोतवाल ने बताया कि कोटे को लेकर कुछ रजिश है। धमकी देने वालों को चिह्नित कर लिया गया है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सदर ब्लाक प्रमुख से हर माह बीस हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाला बदमाश कुछ माह पूर्व पुलिस मुठभेड़ में जेल जा चुका है। मौजूदा समय में वह जेल से जमानत पर छूटा है। कुछ दिन पहले भी उसने शहर के रहने वाले कुछ लोगों पर हमला बोला था। सदर ब्लाक प्रमुख को रंगदारी के लिए धमकी देने वालों मेें पुलिस का मुखबिर भी शामिल हैं। वह देवकली में गांजा बेचता है। इसकी स्थानीय पुलिस से पूरी मिलीभगत है। धमकी के मामले में भी पुलिस मुखबिर के चलते आरोपियों पर हाथ डालने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें