कोतवाली के जमालपुर गोहद्दी नगर निवासी गुड्डन निशा पुत्री स्व. इदरीश ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि नकदी व जेवर की मांग को लेकर ससुरालीजन बीते तीन वर्षों से मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके में रहने लगी है। एसपी के निर्देश पर ढिंगवस छीटीपुर निवासी पति दिलशाद, सास नसीमुन, जेठानी नन्ही, जेठ मुनीर व देवर अफसार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लालगंज कोतवाली में शुक्रवार को दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियाें की तलाश पुलिस कर रही है।