फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बट से पीटकर दस हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर बैंक से पेंशन निकालकर कर घर जा रहे बुजुर्ग से दस हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के पचखरा गांव निवासी संगमलाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद बुधवार दोपहर एक बजे कोठा नेवढिय़ा स्थित बड़ौदा बैंक से दस हजार रुपये पेंशन निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। एक बैग में रुपये के अलावा पासबुक और एफडी के कागजात थे। गोसाईं की बाग के पास पीछे से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उन्हें रोककर तमंचे की बट से पीटने लगे। इससे संगमलाल साइकिल से गिर पड़े। बदमाश उनके पास रहा थैला लेकर भाग निकले। संगमलाल की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। बाद में पीड़ित ने सांगीपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इनसेट
रेलकर्मी से हुई लूट का खुलासा नहीं
तीन माह पहले रिटायर्ड रेलकर्मी से तीस हजार की हुई छिनैती की घटना का अभी तक खुलासा संागीपुर पुलिस नहीं कर सकी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी दुजईराम वर्मा रिटायर्ड रेलकर्मी हैं। स्टेट बैंक की सांगीपुर शाखा से बीते चार अप्रैल को पेंशन के तीस हजार निकालकर वह घर जा रहे थे। रामपुर कसिहा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाश उनसे रुपये छीनकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें