फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में एआरटीओ कर्मचारी को गोली मारकर 22 लाख लूटे

Thu, 31 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में घुसकर गुरुवार शाम लुटेरों ने एक कर्मचारी को गोली मारकर 22 लाख रुपये लूट लिए और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मकूनपुर की तरफ भाग निकले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए इलाहाबाद भेजा गया है। गोली उसके सीने के करीब लगी है। एसपी, एएसपी समेत दूसरे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कैशियर व कर्मचारियों से पूछताछ की। कैशियर की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के महुली स्थित किशोर मैरिजहाल में एआरटीओ कार्यालय दो माह पहले ही शिफ्ट हुआ है। गुरुवार की शाम छह बजे कैशियर धर्मप्रकाश तिवारी टैक्स व दूसरे मद के 22 लाख रुपये हरे रंग के बैग में रखकर स्वीपर रज्जन प्रसाद के साथ एसबीआई में जमा करने के लिए कार्यालय से नीचे उतरे। मैरिज हाल में ही कैशियर धर्मप्रकाश तिवारी की कार खड़ी थी। दोनों कार की ओर जा रहे थे। तभी एक नकाबपोश बदमाश फायरिंग करते हुए पीछे से आया और रज्जन के हाथ से बैग छीन लिया। इस दौरान एक गोली रज्जन के सीने में जा लगी। इसके बाद वह गिर पड़ा। धर्म प्रकाश भी जान बचाने के लिए भागे। बदमाश बैग छीनकर फायरिंग करते हुए बाहर की तरफ भागा। जहां पहले से ही बाइक सवार दूसरा बदमाश हेलमेट लगाकर खड़ा था। मैरिज हाल के मालिक श्यामकिशोर फायर की आवाज सुनकर बदमाशों को रोकने के लिए डंडा लेकर दौड़े तो बैग लेकर निकले बदमाश ने उनकी दुकान पर फायर कर दिया। इसके बाद दोनों ताला गांव की ओर भागे।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दर्जनों लोगों ने पीछा किया । इस पर बदमाश नहर वाली रोड से मकूनपुर की ओर भाग निकले। वहां तक लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।  घटना की खबर मिलते ही चिलबिला पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और घायल रज्जन को लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव व नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने कैशियर से पूछताछ शुरू कर दी। इस बीच पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, एएसपी नीरज कुमार पांडेय पहुंचकर छानबीन करने लगे। पुलिस अधिकारी घटना की जानकारी कर्मचारियों से ले रहे थे।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की सत्यता देखी जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें