फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 17-13-32

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। चोरी, छिनैती व लूट की घटनाओं से नाराज कटरागुलाब सिंह बाजार के व्यापारियों ने साप्ताहिक बाजार के दिन दुकानें बंद कर विरोध जताया। इससे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। व्यापारियों ने पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन


कटरागुलाब सिंह बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। आसपास के गांव के लोग घरेलू सामान खरीदने के लिए आते हैं। चोरी, छिनैती व लूट की घटनाओं का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंद कर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह की अगुवाई में रामलीला मैदान में बैठक की और रणनीति बनाई। व्यापारियों ने साफ कहा कि अधिकारी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को हटाएं। घटनाओं का खुलासा न होने पर वे लोग सड़क जाम करेंगे। इस मौके पर लालजी सिंह, देवी प्रसाद मिश्रा, अकबर अली, रणजीत, अशर्फीलाल, राकेश सुशील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें