फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र को गोली मारकर लूटने वालों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी पुत्र को गोली मारकर लूटपाट करने वाले बदमाशों का 26 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। गोली लगने से घायल व्यापारी पुत्र को उपचार प्रयागराज में चल रहा है। आपरेशन के जरिए बुलेट निकालने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गोपालापुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने जोगापुर में आदर्श आयल एजेंसी व बैट्री की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने धर्मेंद्र के बेटे विवेक सिंह को गोली मारकर 70 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घटनास्थल पर एसपी एस आनंद ने पहुंचकर जायजा लिया। गोली लगने से घायल विवेक का उपचार प्रयागराज में चल रहा है। पीठ में फंसी बुलेट निकालने के लिए आपरेशन की तैयारी चल रही है। फिलहाल उसकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं बताई जा रही है। इधर विवेक के रिश्तेदार विजय प्रताप सिंह निवासी पूरे माधव की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। विवेक से रंजिश को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें